फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने कर्मचारी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया

Wed, 13 Mar 2019 12:12 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अनशनकारी सुनील जोशी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाती एसडीएम सीमा विश्वकर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 मांगों को लेकर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में 46 दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे आल्पस दवा फैक्ट्री के कर्मचारियों ने एसडीएम के आश्वासन के बाद अनशन स्थगित कर दिया है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने मंगलवार को अनशन पर बैठे सुनील जोशी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। श्रमिकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर मई के अंतिम सप्ताह में दोबारा अनशन शुरू करने का एलान किया।
विज्ञापन


एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने अनशन स्थगित कर दिया है। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो मई के अंतिम सप्ताह से वे दोबारा अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया। अनशन स्थल पर सुनील जोशी, अशोक साह, बलवंत सिंह, महेंद्र सिंह, देवकीनंदन, हेम गुरुरानी, घनश्याम जोशी, शंकर लाल, प्रकाश लाल, भूपेंद्र, ममता, ममता भंडारी, शीला साह, शांति कनवाल, दीपा पांडे, नसरीम बेगम, विपिन रावत, गंगा बिष्ट, गीता, बबीता, मोहन, कला, माया, हितेश, सीमा, माया, विनोद पाटनी, हरीश, प्रदीप, नंदी बिष्ट, कविता पूजा, इंद्रा, मंजू, हीरा पवार, मोहन, किरन आदि मौजूद थे। 

अनशन समाप्ति पर की गांधी मूर्ति की सफाई
अल्मोड़ा। पिछले करीब डेढ़ माह से गांधी पार्क में अनशन पर बैठे आल्पस कर्मियों ने आंदोलन स्थगित करने के बाद गांधी की मूर्ति की सफाई की। मालूम हो कि ठंड के बचने के लिए आल्पस कर्मी आग भी जला रहे थे। अनशन स्थगित करने के बाद उन्होंने गांधी की मूर्ति की सफाई की। जो कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें