पानी के टैंक में गिरने से एसडीएम के पेशकार की बेटी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम के पेशकार की चार वर्षीय बेटी की पानी के टैंक में डूबकर मौत हो गई। वह चार बहनों में सबसे छोटी थी। टैंक में ढक्कन नहीं लगा था और यह पूरा भरा हुआ था।
सल्ट ब्लॉक के तड़म गांव निवासी लाल सिंह रावत एसडीएम के पेशकार हैं और परिवार के साथ तहसील परिसर में सरकारी कालोनी में रहते हैं। शुक्रवार को परिजन घर में बैठे थे और चार बेटियों में सबसे छोटी कविता (4) आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह परिसर में बने पानी के टैंक तक पहुंच गई और उसमें गिर गई।
कुछ देर बाद जब परिजनों ने कविता को आंगन में नहीं देखा तो उन्होंने उसकी खोजबीन की। टैंक में देखा तो वहां कविता मृत पड़ी थी। ब्यूरो