फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति कुपोषित बच्चों के लिए एनआरसी सेंटर खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में न्यूट्रीशन रिहेबिलिटेशन सेंटर (एनआरसी) खुल चुका है। ऊधमसिंह नगर के बाद कुमाऊं रीजन का यह दूसरा एनआरसी सेंटर है। जिसमें कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को अभिभावकों के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। हालांकि अभी कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। कर्मचारियों की तैनाती के बाद अल्मोड़ा के अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर आदि पर्वतीय जिलों के कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों का इलाज संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


दरअसल पर्वतीय जिलों में कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ने और उनके उपचार के लिए पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल ने विशेष प्रयास करते हुए शासन को अल्मोड़ा में एनआरसी सेंटर खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसे शासन ने स्वीकार भी कर लिया था। एनआरसी सेंटर खुलने की खबर दिसंबर में अमर उजाला में प्रकाशित भी हुई थी। वर्तमान में अब जिला अस्पताल में एनआरसी सेंटर के लिए वार्ड तैयार हो गया है।

जगह की कमी के कारण फिलहाल आठ बिस्तर वाला वार्ड तैयार किया गया है, लेकिन एनआरसी सेंटर के लिए अभी डॉक्टर, स्टाफ नर्स, कुक आदि की तैनाती नहीं होने से कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को यहां नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन


एनएचएम की नोडल अफसर डॉ. सविता ह्यांकि ने बताया कि वार्ड तैयार होने के साथ ही सामान भी आ गया है। स्टाफ की तैनाती के लिए स्टेट एनएचएम से मांग की गई है। स्वीकृति मिलने के बाद यहां कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों का इलाज किया जा सकेगा। वर्तमान में ऐसे बच्चों को बाहरी जिलों में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें