फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी टम्टा धर्मशाला का पुनर्निर्माण किया जाए

Wed, 26 Aug 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशी स्व. हरिप्रसाद टम्टा की जयंती के उपलक्ष्य में भीम क्लब की ओर से पालिका सभागार में हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि मुंशी टम्टा के प्रयासों से ही आज दलित समाज को शिल्पकार नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के दलित उत्थान में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की भूमिका विषय पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने मुंशी टम्टा के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की धर्मशाला का पुनर्निर्माण करने की मांग की।

इस  मौके पर निबंध प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों इंद्र कुमार, भारती, कंचन  कुमार, प्रीति जाटव, सुनील कुमार, तारा चंद्र, पंकज आर्या, कविता आर्या, स्वर्णिमा गंगोला, निर्मल कुमार कोहली, सोनी आर्या, दीवान आर्या, ज्योति  जाटव को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रो. संजय टम्टा थे।  विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा और लल्लू लाल ने भी स्व. टम्टा के कार्यों को याद किया। अध्यक्षता वरिष्ठ  पत्रकार दयाशंकर टम्टा ने और संचालन अशोक कुमार ने किया। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक डा. प्रीति आर्या, पत्रकार नवीन बिष्ट थे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता तुला राम  टम्टा, भीम क्लब के अध्यक्ष कुंवर राज, नरेश चंद्र, नंदकिशोर वाल्मीकि,  भोलेशंकर, संजय कुमार, प्रकाश चंद्र, सुरेश आर्या, केजी आर्या, तारू चंद्र,  सुनील कुमार, धीरज कुमार, प्रो. एनडी कांडपाल, प्रीति जाटव, सोनी आर्या, राकेश  कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें