फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के नाम होंगे क्षेत्र के स्कूल और सड़कें: हरीश रावत

Sun, 06 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्याखुली पड़ो धाम में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सल्ट क्षेत्र का अहम योगदान रहा है, क्षेत्र के इन वीरों से सीख लेनी होगी, तभी शहीदों का सपना साकार होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों और विद्यालयों के नाम जंगे आजादी में शहीद होने वाले लोगों के नाम पर किए जाएंगे।

कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं को प्रचारित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री हरीश रावत को सुनने के लिए शशिखाल स्थित ब्याखुली पड़ौ धाम में भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सल्ट क्षेत्र के शहीदों ने अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिए। उत्तराखंड के हर थाने में महिला इंस्पेक्टर की नियुक्ति की जाएगी।

क्वैरला में आयुर्वेेदिक चिकित्सालय का उच्चीकरण होगा। पिपना-मन्हैत-डंगुला मार्ग का उच्चीकरण भी किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि रावत सरकार अच्छा कार्य कर रही है। कई योजनाएं चलाई हैं। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं गांव-गांव तक योजनाओं का प्रचारित करने को कहा। सीएम के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने क्षेत्र की समस्याएं गिनाई और कई मांगें रखीं।

इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती माहरा, सल्ट ब्लॉक अध्यक्ष माधवानंद चौनियाल, स्याल्दे के कुंवर सिंह कठायत, शोबन सिंह बोरा, प्रमुख मुननी देवी, प्रह्लाद रावत, नंदन बोरा, विरेंद्र सिंह राणा, मनमोहन बंगारी, मोहित रावत, दीपक जोशी, गोपाल रावत, अर्जुन सिंह रावत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें