फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर में स्कूली बच्चों ने निकाला मौन जुलूस

Wed, 20 Feb 2019 11:45 PM IST
Almora desk रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देने को मौन जुलूस निकालते स्कूली बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी है। सोमेश्वर में आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने मौन जुलूस निकालकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच द्वारा पालिका सभागार में आयोजित मोक्षदीप श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलवामा आत्मघाती हमले के शहीद सैनिकों श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मंच के प्रांत संगठन मंत्री भगवान कार्की ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश में गुस्सा है। आतंकवाद के समर्थकों के साथ आतंकवादी के जैसा व्यवहार होना चाहिए। सरकार को आंतरिक सुरक्षा के मामले में गंभीर रहना होगा। जनता को सेना पर विश्वास करना होगा।

सेना अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है। इस मौके पर जिला संघ चालक किशन गुरुरानी, प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिलाध्यक्ष अभय साह, अनूप साह, दीप सुंदर बिष्ट, डॉ. वीपी कोठ्यारी, एलके पंत, मंगल बिष्ट, मोहन रावल, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, अमित साह, मनोज जोशी, वंशीलाल कक्कड़, चंदन मेहरा, रणजीत भंडारी, मनीष जोशी,  बिंदु भंडारी, मोहन जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, जगदीश नेगी, शिव नारायण सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोमेश्वर के बच्चों का मौन जुलूस अर्जुनराठ, भानाराठा, बमनफल्यां, पल्यूड़ा, हट्यूड़ा, सोमेश्वर बाजार होते हुए निकला। जुलूस में बच्चों के अलावा शिक्षक रवि टम्टा, सुनीता पांडे, राकेश नयाल, राम सिंह बोरा, भावना बोरा आदि शामिल थे। इधर अल्मोड़ा नगर के दवा व्यवसायियों ने शोकसभा आयोजित कर पुलवामा घटना की कड़ी भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन प्रभावित परिवारों के  लिए आर्थिक मदद जुटा रहा है। बैठक में बीएस मनकोटी, गिरीश उप्रेती, ललित भट्ट, राघव पंत, आशीष वर्मा, कस्तूरी लाल, चंदन मेर, योगेश भट्ट, दीप चंद्र वर्मा आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें