फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर ठप होने से एसबीआई में तीन प्रभावित रहा काम 

Fri, 26 Oct 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
एसबीआई कांडा में बैठे ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सर्वर ठप होने से एसबीआई की कांडा शाखा में तीन घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। दूरदराज के क्षेत्रों पहुंचे कई ग्राहकों को बिना लेन देन के ही निराश होकर अपने घर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। बैंक का एटीएम भी लंबे समय से शोपीस बना हुआ है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह रावतसेरा, कोट भंडार, नरगोली, मलसूना, भैंसूड़ी, थाला, चंतोला, खातीगांव, सानीउडियार, पंकचौड़ा आदि गांवों से बड़ी संख्या में एसबीआई में लेनदेन के लिए आए। बैंक कर्मियों द्वारा उन्हें टोकन भी दिए। करीब दस बजे के आसपास सर्वर डाउन होेने से कंप्यूटरों पर काम होना बंद हो गया। जिससे लोग काफी परेशान रहे। दूरस्थ क्षेत्रों के कई ग्राहकों को तो बिना लेन देन के ही अपने घर लौटने को मजबूर होना पड़ा।  इस दौरान बैंक के एटीएम से रुपये नहीं निकल पाए। बैंक के प्रभारी शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण कामकाज प्रभावित रहा। सर्वर ठीक होने पर दोपहर एक बजे से बैंक में लेन देन का कार्य शुरू हो गया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें