फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ने नोट बांटने के लिए मोबाइल वैन लगाई

Mon, 05 Dec 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर और आसपास के जिन इलाकों में बैंक शाखाएं और एटीएम नहीं हैं, वहां के लिए एसबीआई ने सोमवार से करेंसी बांटने को मोबाइल वैन लगा दी है। वैन के जरिए पहले दिन अल्मोड़ा के बेस अस्पताल परिसर में लोगों को नोट दिए गए। कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में इस तरह की यह पहली मोबाइल वैन है। आगामी दिनों में कुछ अन्य जिलों में भी लोग मोबाइल वैन से नोट प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से एटीएम और बैंकों में पैसे निकालने वालों की भीड़ लगी हुई है। नगर और आसपास के इलाकों में कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां बैंक शाखा के साथ ही एटीएम भी नहीं हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को पैसे निकालने के लिए शहर आना पड़ रहा है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए एसबीआई ने सोमवार से मोबाइल वैन लगा दी है। पहले दिन लोअर माल रोड में बेस अस्पताल परिसर में वैन से पैसे बांटे गए। इसमें लगी मशीन में लोग अपना एटीएम कार्ड स्वाइप करके अधिकतम ढाई हजार रुपए निकाल पा रहे हैं। एसबीआई के रीजनल मैनेजर महेश बड़थ्वाल ने बताया कि यह वैन एक बार में एक स्थान पर 200 लोगों को नोट बांट सकेगी। मंगलवार को नगर के कुछ अन्य इलाकों में लोग वैन के जरिए करेंसी निकाल सकेंगे। 

आरएम ने बताया कि जिन स्थानों में बैंक शाखाएं और एटीएम उपलब्ध नहीं हैं, उन जगहों में लोगों की जरूरत को देखते हुए वैन भेजी जाएगी। अल्मोड़ा जिले में नोट बांटने के लिए यह पहली मोबाइल वैन है। इसकी उपयोगिता और जरूरत को देखते हुए भविष्य में कुछ अन्य स्थानों पर भी इस तरह की व्यवस्था की जा सकती है। बताया गया है कि आगामी दिनों में पिथौरागढ़ सहित कुछ अन्य पहाड़ी जिलों में भी करेंसी बांटने के लिए मोबाइल वैन को लगाया जाएगा। यह वैन उन्हीं स्थानों पर पैसे निकाल सकेगी जहां पर नेटवर्क दुरुस्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें