फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार धंसने से डंपर सरयू में गिरा, चालक घायल

Wed, 30 Nov 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भराड़ी बाजार के समीप खाली जमीन में मिट्टी डाल रहा एक डंपर दीवार धंसने के कारण 100 मीटर नीचे सरयू के किनारे जा गिरा। इस घटना में डंपर चालक घायल हो गया। डंपर स्वामी ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डाक्टरों के अनुसार चालक के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।


मंगलवार की शाम करीब पौने सात बजे वाहन संख्या यूके सीए 0579 का डंपर पिंडारी सड़क के समीप खाली जगह में गिरा रहा था। इसी बीच अचानक सड़क के किनारे की दीवार धंसने से यह डंपर करीब 100 मीटर नीचे सरयू के किनारे में जा गिरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिससे डंपर चालक मल्लादेश फरसाली निवासी विशन लाल साह घायल हो गया। डंपर स्वामी प्रेेम रावत ने घायल चालक विशन लाल ने तुरंत सीएचसी कपकोट भर्ती कराया। जिसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के दौरान डंपर में सिर्फ वाहन चालक मौजूद था। 
्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें