फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: जयंत और तंजील ने सुनाई सबसे अच्छी कविता

Tue, 14 Feb 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। संकुल संसाधन केंद्र (सीआरसी) हऊली में सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। चित्रकला, कविता पाठ, निबंध, नुक्कड़-नाटक और लोक नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर की नुक्कड़-नाटक और लोकगीत प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय हऊली, उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में जीआईसी चौनलिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में प्राथमिक स्कूल हऊली के जयंत कठायत और उच्च प्राथमिक वर्ग में कन्या स्कूल भतरौंजखान की तंजील प्रथम स्थान पर रहीं।
इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में हऊली प्राथमिक स्कूल पहले स्थान पर रहा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल समन्वयक गोपाल असवाल ने किया। संचालन पंकज खुलबे ने किया। इस अवसर पर बबीता मनराल, कमला गोस्वामी, लीला वर्मा, त्रिभुवन जलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



करन और सिमरन की चित्रकारी को सबने सराहा
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। संकुल केंद्र जालली में सपनों की उड़ान कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। निबंध प्रतियोगिता में कुन्स्यारी के जगदीश रौतेला प्रथम रहे। प्राथमिक स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में करन, काव्या व सागर और जूनियर स्तर में सिमरन, मिनाक्षी व प्रीति क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
कविता पाठ के प्राथमिक वर्ग में काव्या प्रथम, भावना द्वितीय व चांदनी तृतीय रहीं। जूनियर स्तर में ललित प्रथम, लवलेश द्वितीय व चेतन तृतीय रहे। प्राथमिक वर्ग की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में खलना और जूनियर वर्ग में कुंस्यारी स्कूल अव्वल रहे। प्राथमिक स्तर की लोक नृत्य प्रतियोगिता में झौब जूनियर स्तर में ईडा चौंधार प्रथम रहा।
कार्यक्रम के दौरान पौनली की काव्या को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ उड़ा के प्रधान मनोज रावत ने किया। वहां संकुल प्रभारी दीपक पांडेय, भास्कर बिष्ट, भुवन भट्ट, कमला भाकुनी, संजय जोशी, रमेश आगरी, तारा रौतेला, ममता गोस्वामी, मधु बाला, तनीषा रानी, प्रभा सौंटियाल, महेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें