राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। छात्र वर्ग में एमए के छात्र संजय कुमार, छात्रा वर्ग की चैंपियनशिप एमकॉम की छाया नेगी ने जीती। मुख्य अतिथि एसबीआई के शाखा प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने पुरस्कार बांटे। उन्होंने हारने वाले प्रतिभागियों से निराश होने के बजाए खेल निखारने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि खेलों के माध्यम से भी छात्र-छात्राएं भविष्य संवार सकते हैं, जरूरत है तो सिर्फ अनुशासन, खेल भावना की। प्राचार्या डॉ. शशि पुरोहित ने भी सभी प्रतिभागियों से मेहनत करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में डॉ. एचएस नयाल, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने उद्घोषक की भूमिका निभाई।
प्राध्यापिका डॉ. उषा मित्तल, डॉ. पुष्पेश पांडे, डॉ. अनुपमा तिवारी, डॉ. बीके सिंह, डॉ. जया पांडे, डॉ. अमित अग्रवाल, अजय शर्मा, जगत सिंह किरौला आदि थे। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सुरेश टम्टा ने सभी का आभार जताया।
छात्रा वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में विमला टनवाल, मुन्नी नेगी, राधा रौतेला, छात्र वर्ग में संजय कुमार, केवल चंद्र, रवि प्रसाद, छात्रा वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मीना मेहरा, विमला टनवाल, नवनीता चानन, छात्र वर्ग में हिमांशु बिष्ट, श्रवण कुमार प्रजापति, केवल चंद्र, क्रॉस कंट्री में केवल चंद्र, राहुल प्रसाद, रवि प्रसाद, छाया नेगी, विमला टनवाल, मीना मेहरा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।