नेशनल इंटर कॉलेज (एनआईसी) से तीन छात्रों का चयन विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने बताया कि दो छात्र पवन असवाल और कमल असवाल 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश में प्रस्तावित हॉकी प्रतियोगिता में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि सूरज कुमार अपने पिरूल से बिजली उत्पादन के मॉडल का प्रदर्शन राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तमाम वैज्ञानिक भी सूरज के मॉडल की सराहना कर चुके हैं। यह मॉडल गणित प्रवक्ता किरन गोस्वामी के निर्देशन में तैयार किया गया है। प्रबंधक डॉ. डीएस बंगारी, उपप्रबंधक महेश जोशी आदि शिक्षक, शिक्षिकाओं ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई दी है।