फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में सील किए गए इलाकों में नियमित सेनेटाइजेशन का कार्य शुरू

विज्ञापन
रानीखेत क्षेत्र में सैनिटाइजिंग का कार्य करती फायर ब्रिगेड की टीम। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से ही पुलिस, प्रसाशन और छावनी परिषद की टीमें वहां मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। छावनी परिषद जहां सील किए गए कुरैशियन मोहल्ला, सुदामापुरी और लोअर खड़ी बाजार में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य कर रही है, वहीं प्रशासन की तरफ से लोगों को राशन और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस ने वहां चार बैरिकेडिंग लगाकर हर आने-जाने वाले पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

बता दें कि पांच अप्रैल को निजामुद्दीन मरकज से लौटे चार जमातियों में से कुरैशियन मोहल्ला निवासी एक जमाती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने आस-पास के तीनों मोहल्लों को पूरी ताह से सील कर दिया। कई लोगों को क्वारंटीन केंद्र भेजा गया, हालांकि किसी अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं निकली है।
प्रशासन ने मोहल्लों में ही खाद्य सामग्री की दुकानें खुलवाई हैं। स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण में जुटी हुई हैं। इधर अब कैंट ने तीनों मोहल्लों में सैनिटाइजेशन के कार्य में तेजी ला दी है। यहां छावनी परिषद के पर्यावरण मित्र और अन्य कर्मचारी नियमित रूप से छिड़काव कर रहे हैं। नालियों और नालों को साफ किया जा रहा है। छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि पूरे नगर में अभियान चल रहा है। इधर, फायर ब्रिगेड की टीम भी पूरे इलाके में कैमिकल छिड़काव कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें