फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक स्याल्दे विखोती मेले पर लगा कोरोना का ग्रहण

विज्ञापन
स्याल्दे मेले में इस तरह उमड़ती है भीड़। फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पाली पछाऊं का ऐतिहासिक स्याल्दे विखोती मेला करोना महामारी के चलते नहीं हो पा रहा है। 12 अप्रैल से शुरू होने वाले इस मेले की तैयारियां काफी समय पूर्व से हो जाती थी। 12 अप्रैल को विभाण्डेद्श्वर से इसकी शुरुआत होती थी, लेकिन पहली बार मेला नहीं हो पाया। बता दें कि प्राचीनकाल से ही इस ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहता आया है। मेले में भारी संख्या में पाली पछाऊं के प्रवासी भी इसे देखने के लिए छुट्टियां लेकर मेले में भागीदारी करते आते हैं। परन्तु इस बार कोरोना के चलते पूर्व में ही मेला समिति के तीनों धड़ों आल, गरख व नौज्यूला ने मेला स्थगित करने की घोषणा कर दी गई थी। हालात सामान्य होते तो मेले में आज सुरभि, नंदिनी व सरस्वती के संगम उत्तराखंड की काशी के नाम से विख्यात विभाण्डेश्वर मंदिर से इसकी शुरुआत होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें