अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के खेल मैदान गुरुड़ाबांज में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स और खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को दूसरे दिन हुई अंडर-19 आयु वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में संदीप नाथ, दीपक नाथ, निकित राणा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
ऊंची कूद में भगवंत सिंह प्रथम, अंडर-17 बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में भावना बिष्ट, ऊंची कूद में भावना बिष्ट, अंडर-14 आयु वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में विजय सिंह प्रथम रहे। ऊंची कूद में आयुष सिंह प्रथम, अंशुल कुमार द्वितीय, पंकज सिंह तृतीय स्थान पर रहे।