पिलखोली में संत समागम में मौजूद संत और अन्य लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर यहां सत्य सनातन धर्म मंच का गठन किया गया है। पिलखोली के घटघटेश्वरी मंदिर परिसर में इस दौरान संत समागम का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर परेश यति महाराज और संरक्षक महंत श्री गंगागिरि महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए सभी से एकजुटता का आह्वान किया गया। तय हुआ कि संतों के निर्देशन में ही सनातन धर्म का प्रचार किया जाएगा।
मुख्य वक्ता डॉ. शिवोहम उदासीन महाराज, शंकर पुरी महाराज, सनातन पुरी महाराज, दीपक पुरी महाराज, पंकज गिरि महाराज आदि ने कहा कि संगठन से ही एकता बढ़ेगी। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति को बचाने के लिए भी एकजुटता के साथ काम करने होंगे। गो, गंगा, हिमालय और संस्कृति के संरक्षण पर विशेष फोकस रहेगा। तय हुआ कि सत्य की राह पर चलकर लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रदीप बिष्ट ने संचालन किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रमोद नैनवाल, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, कैलाश भट्ट, मोहन नेगी, छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत, मोहित नेगी, नरेंद्र रौतेला, दर्शन बिष्ट, मनोज नैनवाल शेर सिंह, खुशाल सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष किशन जलाल, राज अधिकारी, बजरंग दल के दीवान सिंह, ध्यान सिंह नेगी, मदन कुवार्बी आदि रहे।