फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: माफिया को नहीं देंगे अपनी जमीन

Mon, 27 Mar 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फलसीमा में जमीन की खरीद मामले में ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फलसीमा में जमीन की खरीद मामले में ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई। इसके लिए रविवार को हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि जमीन का सौदा नहीं होने दिया जाएगा। हम किसी भी कीमत पर अपनी जमीन माफिया को नहीं बेचेंगे।
विज्ञापन


प्रधान जसवंत बिष्ट की अध्यक्षता में एकजुट फलसीमा के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में 100 नाली से अधिक जमीन का सौदा हुआ है। कुछ लोगों ने गोल खाते की जमीन माफिया को बेची है जबकि अधिकतर लोग इसके विरोध में हैं। अब सभी ग्रामीण एकजुट होकर माफिया को गांव में नहीं घुसने देंगे। गांव की भागीरथी देवी ने बताया कि वह महज एक बार अपनी जमीन की रजिस्ट्री करने करने तहसील गईं लेकिन उनके नाम से दो रजिस्ट्री की गईं हैं।

इससे नाराज ग्रामीणों ने गड़बड़ी का आरोप लगा मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए डीएम से मिलने का निर्णय लिया। बैठक में पहुंचे उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि फलसीमा की जमीन पर भू माफिया की नजर है। प्रदेश में माफिया का वर्चस्व बढ़ गया है। इसे रोकने के लिए सभी ग्रामीणों को एकजुट होना चाहिए। बैठक में त्रिलोक सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, विक्रम सिंह, पान सिंह, पदमा देवी, सरस्वती देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें