फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नगर में निकली साईं बाबा की पालकी यात्रा, लोगों ने की पुष्प वर्षा

Fri, 23 Jan 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्वी पोखरखाली स्थित शिरडी साईं बाबा मंदिर के 30वें वार्षिकोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को नगर में साईं बाबा की पालकी यात्रा निकली। यात्रा में शामिल लोग भजन गाते और साईं बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। लोगों ने जगह-जगह पालकी पर पुष्प और अक्षत चढ़ाए।
विज्ञापन

साईं बाबा मंदिर से निकली पालकी यात्रा एलआरसाह रोड, माल रोड, चौघानपाटा, पलटन बाजार स्थित सिद्धनौला, थाना बाजार, गंगोला मोहल्ला, कचहरी बाजार, कारखाना बाजार, लाला बाजार होते हुए पुन साईं मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई। वसंत पंचमी पर आज साई बाबा मंदिर में सुबह 10 बजे से भंडारा होगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। पालकी यात्रा में शिरडी साईं कृपा धाम समिति के सचिव भास्कर साह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, किरन पंत, अंजू बिष्ट, महेश बिष्ट, मदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें