फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ दौड़े युवा

Sun, 13 Jan 2019 12:29 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
दौड़ में विजेता रहे युवा प्रतिभागी पुरस्कारों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए शनिवार को भतरौंजखान में युवाओं ने नशे के खिलाफ 13 किमी की दौड़ लगाई। दौड़ में शामिल 140 युवाओं ने नशा जानलेवा है इसे आज ही छोडें, जिंदगी के लिए आओ मिलकर दौड़ें की शपथ भी ली। दौड़ में विजयी रहे युवाओं को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।  
विज्ञापन


    युवा दिवस पर आयोजक जिला पंचायत सदस्य मोहनरी प्रकाश चंद्र जोशी के सहयोग से हुई दौड़ में मनीष पांडे ने पहला, गिरीश राम ने दूसरा, गोपाल लमगड़िया ने तीसरा, राहुल बोरा ने चौथा और रजत ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। जिला पंचायत सदस्य मोहनरी प्रकाश चंद्र जोशी ने प्रथम विजेता को 11 हजार, द्वितीय को सात, तृतीय को पांच, चतुर्थ को तीन और पांचवे विजेता को एक हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने एसएसपी पीएन मीणा का सहयोग के लिए आभार जताया।  इसके अलावा दस अन्य युवाओं को सांत्वना पुरस्कार बांटे गए। इस मौके पर युवाओं को पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत वीर सिंह, एसडीएम भिकियासैंण अभय प्रताप, थानाध्यक्ष भतरौजखान धर्मवीर सिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु नोगाई, हंसा नेगी, त्रिलोचन जोशी, उमेश करगेती, भुवन, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश नेगी आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें