फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिलने से ग्रामीण परेशान

Tue, 12 May 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैकणां-पैसिया, बेसिक स्कूल-पैसिया पेयजल योजनाओं में पानी की आपूर्ति न होने से ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हैं। नलों में पानी न आने से लोगों को दो किमी दूर स्थित स्त्रोतों से पानी लाकर किसी तरह काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने प्रशासन के अधिकारियों से क्षेत्र में पानी के टैंकर लगा कर पेयजलापूर्ति करने की मांग की है। क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों को नैकणां-पैसिया और बेसिक स्कूल-पैसिया पेयजल लाइनों से पानी की सप्लाई की जाती है। नैकणां-पैसिया योजना में एक हफ्ते से और बेसिक स्कूल-पैसिया में पखवाड़ेभर से पानी नहीं आ रहा है।

नलों में पानी न आने से धौकणी, मौलेखाल, जालीखान, कुन्हील, नफटवा, पोखरी, बैला, देवायल, कालीगांव, अमधार, पैसिया आदि गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। लोगों को दो किमी से अधिक दूरी पर स्थित जलस्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों से क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पेयजल वितरण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


जल संस्थान के जेई प्रशांत पुरोहित ने बताया कि स्रोतों में पानी की कमी हो गई है। हालांकि पहले भी तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई की जा रही थी। इस बीच मांग बढ़ने पर असामाजिक तत्वों ने कई स्थानों पर पेयजल लाइनों को तोड़ दिया है। इस कारण लाइन में पानी नहीं चल रहा है। लाइन की मरम्मत कर पानी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें