फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं आयुक्त ने मंडल के जिलाधिकारियों की बैठक ली

Tue, 12 May 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं आयुक्त अवनेंद्र सिंह नयाल ने विकास भवन सभागार में मंडल के जिलाधिकारियों की बैठक लेकर फसल क्षति की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारियों से शासन द्वारा उपलब्ध कराया बजट प्रभावितों को जल्द देने को कहा। कमिश्नर ने कहा कि राहत राशि के वितरण में देरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


आयुक्त ने नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में राहत राशि के वितरण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। आयुक्त ने कहा कि फसलों के साथ ही उद्यानों, सब्जी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उद्यान विभाग काश्तकारों को बीज उपलब्ध कराएं, ताकि किसान अगली फसल की समय से तैयारी कर सकें।

कमिश्नर को बताया गया कि चंपावत जिले ने आवंटित बजट 1.17 करोड़ में से 96.46 लाख, अल्मोड़ा ने 2.12 करोड़ के सापेक्ष 1.78 करोड़, नैनीताल ने 2.12 करोड़ में से 1.22 करोड़ की राहत राशि किसानों को बांट दी है। पिथौरागढ़ जिले में 2.17 करोड़ में से 1.17 करोड़ और बागेश्वर जिले में 1.61 करोड़ में से करीब एक करोड़ की धनराशि ही बांटी गई है। इस पर आयुक्त ने नाराजी जताई और मुआवजा राशि के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काश्तकारों को हुई क्षति का वास्तविक आकलन कर उन्हें जल्द राहत राशि बांटी जाए। लापरवाही और देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारियों को आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखने और आपदा राहत की पुख्ता व्यवस्था तैयार रखने को कहा। बैठक में नैनीताल के डीएम दीपक रावत, चंपावत के दीपेंद्र चौधरी, पिथौरागढ़ के सुशील कुमार शर्मा, बागेश्वर के भूपाल सिंह मनराल, अल्मोड़ा के एडीएम प्रकाश चंद्र आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें