फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता से मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था : रेखा आर्या

Mon, 06 Oct 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में आयोजित सहकारिता मेले में लाभा​र्थियों को चेक बांटती कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के मौके पर सिमकनी मैदान में आयोजित सहकारिता मेले में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों, योजनाओं, हस्तशिल्प, हथकरघा और स्थानीय उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉल संचालकों से संवाद कर विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली और उनके कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

रविवार को सहकारिता मेले में पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह मेला स्थानीय उत्पादों को संरक्षण और प्रोत्साहन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान की भावना के अनुरूप है। सहकारिता ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को मजबूती दी है और इसके माध्यम से गांव-शहर की महिलाएं तेजी से सशक्त हो रही हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सहकारिता मेले का उद्देश्य स्थानीय कला, उत्पादों, महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार के प्रयासों को मंच देना है, जिससे प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नई आर्थिक संभावनाएं सृजित हो सकें।
उन्होंने पशुपालन, डेयरी, कुक्कुट पालन जैसे कार्यों के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण चेक वितरित किए। कई ग्राम पंचायतों को माइक्रो एटीएम भी सौंपे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें