फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आरटीआई कार्यकर्ता के आवास और भूमि की हुई जांच

Fri, 16 Jan 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। आरटीआई कार्यकर्ता गोपाल वनवासी के भवन और भूमि की जांच करने के लिए प्रशासन की टीम रीठा गांव पहुंची। कई घंटों तक टीम ने जांच की। तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि जांच टीम जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


तहसीलदार निशा ने बताया कि वनवासी की आय से अधिक संपत्ति, वन और राज्य सरकार की भूमि में बने आवास की जांच को लेकर प्रशासन को शिकायत मिली थी। शुक्रवाार को उनके आवास पर जाकर विस्तृत जांच की गई। उनके आवास के लिए बनी सड़क, वन पंचायत की भूमि और घर के आसपास की भूमि का मिलान किया गया है। शीघ्र विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। निरीक्षण में कानूनगो मोहन सिंह भाकुनी समेत वन विभाग और पुलिस की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें