फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया नगर में पथ संचलन

Wed, 29 Mar 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पथ संचलन करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नवसंवत्सर चैत्र शुल्क प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर मंडल द्वारा शहर में पथ संचलन किया गया। एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज प्रांगण से शुरू हुआ पथ संचलन मुख्य बाजार, मालरोड होते हुए निकला।
विज्ञापन

एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज मैदान में हुए कार्यक्रम में गुरु पूजन कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार को याद किया गया।

मुख्य अतिथि आरएसएस के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राजेश जोशी ने हिंदू समाज को बांटने वालों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जितना हमें वाह्य दुश्मनों से खतरा है उतना ही अंदरूनी ताकतों से, जो हिंदू समाज को बांटने का काम कर रही हैं।

इसके बाद पथ संचालन मुख्य बाजार होते हुए निकला। पथ संचलन में विवेकानंद के बच्चे बैंडवादन करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर विभाग संघ चालक भीम सिंह, नगर संघ चालक किशन गुरुरानी, विभाग प्रचारक नारायण, विभाग कारवाह हेमंत जोशी, जिला प्रचारक राजपुष्प, शारीरिक प्रमुख शिवनारायण, प्रकाश पंत, मोहन सिंह रावल, भैरव सिंह कार्की, जिला घोष प्रमुख गणेश, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, महामंत्री रवि रौतेला, प्रो. एनएस भंडारी, तुषारकांत साह, रिक्खू साह, मनीष जोशी समेत काफी संख्या में स्वयं सेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें