फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में पीएम जन औषधि केंद्र शुरू

Wed, 29 Mar 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र का शुभारंभ करते डीएम और पालिकाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भारतीय रेडक्रास सोसाइटी अल्मोड़ा शाखा के सहयोग से पं. गोवर्धन तिवारी राजकीय बेस अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र शुरू हो गया है। केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी सविन बंसल और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर डीएम सविन बंसल ने कहा कि केंद्र से मरीजों को बाजार से 60 से 70 फीसदी कम कीमत पर दवाइयां मिलेंगी। केंद्र सरकार देश में एक हजार से अधिक औषधि केंद्र खोलने जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तम दवाइयां उचित मूल्य पर मिलें, इसके लिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना की परिकल्पना की गई है। साधनहीन जरूरतमंदों को यह सुविधा मिले इसका उद्देश्य है। इस केंद्र में शुगर, कार्डियक, ब्लड प्रेशर, गैस्ट्रो, विटामिंस, एंटीबायोटिक समेत 500 से अधिक उच्च गुणवत्ता की दवाइयां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में बी-फार्मा, एम-फार्मा युवाओं की सेवाएं ली जाएंगी।

पालिकाध्यक्ष और रेडक्रास सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि केंद्र शुरू होने से मरीजों को सुविधा होगी। इस अवसर पर एसएसपी दिलीप सिंह कुवंर, सीएमओ डा. आरसी पंत, बीपीपीआई के प्रबंधक प्रतीप मिश्रा, अरबन बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, डा. जेसी दुर्गापाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, किशन गुरुरानी, डा जेसी दुर्गापाल, मोती लाल वर्मा, डा. योगेश पुरोहित, डा. एससी गढ़कोटी, डा. सविता ह्यांकी, डा. आरएस शाही, बीएस मनोकटी आदि ने विचार रखे। विहान संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक पेश किया। सांसद प्रतिनिधि रमेश बहुगुणा, सभासद अशोक पांडे, राजेंद्र तिवारी, राधा नेगी, मुकेश नेगी, केवल सती, आनंद ऐरी, पुष्पा सती, गिरीश मल्होत्रा, लक्ष्मण ऐठानी आदि उपस्थित थे। संचालन मनीष ने किया।
विज्ञापन


कम लागत में स्थापित करें जन औषधि केंद्र
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा है कि जो युवा कम खर्चे पर उद्यम लगाने चाहते हैं, वह महज दो लाख रुपये में औषधि केंद्र का ठेका प्राप्त कर सकते हैं। दवाई की बिक्री पर 16 फीसदी कमीशन दिया जाता है। भारत सरकार इन केंद्रों में जेनरिक दवाइयों की आपूर्ति करती है। कोई भी व्यक्ति, व्यवसायी, स्वयं सेवी संस्था, चेरिटेबल संस्था, फार्मेसिस्ट, डाक्टर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अनुजाति, जनजाति और दिव्यांग आवेदकों को जन औषधि केंद्र खोलने के लिए 50 हजार रुपये तक की दवाएं अंग्रिम दी जाएंगी। आवेदक के पास 10 वर्ग मीटर की जगह होनी चाहिए। आवेदक चाहे तो किराए पर भी दुकान ले सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें