फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 12 करोड़ से सुधरेगी सड़कों की दशा

Mon, 30 Mar 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी की साख पर बट्टा लगा रहे रानीखेत-अल्मोड़ा और रानीखेत-गगास राष्ट्रीय राजमार्गों की दशा सुधरने की उम्मीद है। दोनों मोटर मार्गों के सुधारीकरण के लिए साढ़े 12 करोड़ रुपए स्वीकृत हो गए हैं। गगास मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो दोनों मार्ग जून तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन


मालूम हो इन ब्रिटिशकालीन मोटर मार्गों को नए सिरे से बनाने के लिए एनएच ने ढाई साल पूर्व घिंघारीखाल से गगास और मजखाली से कठपुड़िया तक पुराना डामर उखाड़ दिया था। कार्यदायी संस्था हल्द्वानी की एक कंपनी ने कार्य शुरू किया, लेकिन गुणवत्ताविहीन कार्य होने के कारण डेढ़ साल पूर्व उक्त कंपनी को ब्लेक लिस्टेड कर उस पर पेनाल्टी ठोक दी गई। तब से कार्य रुका था, जो निर्माण सामग्री सड़क किनारे पड़ी थी, वह भी चोरी हो गई। दोनों मार्ग दुर्घटना को दावत दे रहे थे। कई दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके थे। दूसरी तरफ पर्यटन नगरी आने वाले पर्यटक भी कड़वे अनुभव लेकर लौट रहे थे। बदहाल मोटर मार्गों के  सुधारीकरण की मांग को लेकर गगास में सात माह पूर्व उत्तराखंड क्रांति दल ने आंदोलन भी किया था, लेकिन सड़कों के हालात नहीं सुधरे। इधर अब विभाग ने रानीखेत-गगास मोटर मार्ग पर कार्य शुरू करा दिया है, निर्माण कार्य की जिम्मेदारी गुडहिल कंपनी को सौंपी गई है। अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर शीघ्र कार्य शुरू होने की उम्मीद है। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि अब मोटर मार्गों में किसी भी तरह की शिकायत नहीं आएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें