पिलखोली में विजेता टीम को ट्राफी सौंपती मुख्य अतिथि विमला रावत। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पिलखोली में आयोजित जय गुरू गोरखनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रॉयल इलेवन पिलखोली की टीम के नाम रहा। फाइनल में रॉयल इलेवन की टीम ने एके स्टार्स को हराया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। यहां जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह फर्त्याल, ग्राम प्रधान जयपाल फर्त्याल, आयोजन समिति अध्यक्ष गुड्डू फर्त्याल, उपाध्यक्ष प्रियांशु जीना, रोशन, भरत पंत, निशांत मेहरा, कुंदन सिंह, हेमंत अधिकारी आदि थे।
सीसी चिलियानौला की टीम अगले चक्र में पहुंची
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एनसीसी मैदान में चल रही श्रीराम कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले जारी हैं। सोमवार को सीसी चिलियानौला ने वेट्सन वॉरियर को हराया। मुख्य अतिथि कैलाश पंत और घटघटेश्वरी मंदिर पिलखोली के महंत गंगा गिरी महाराज रहे। आयोजन समिति के किशन सिंह जलाल आदि ने अतिथियों का आभार जताया।