फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़े-गले पोल से जान सांसत में

Thu, 11 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा बाजार में दुर्घटना को दावत देता झुका पोल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली के पोल जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। ऐसे पोलों से कई स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली के झूलते तार भी खतरा बने रहते हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों पूर्व लगाए गए बिजली के खंभे कई स्थानों पर जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच गए हैं।

पूर्व में विभाग ने नगर क्षेत्र में एंगल लगाकर वेल्ड कर कई पोलों को काम चलाऊ बनाया था, लेकिन तेज हवा चलने पर कई बार यह पोल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। पिछले सप्ताह नगर की पटाल बाजार में रैमजे के समीप एक पोल और मालरोड में पंत पार्क के समीप पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कई इलाकों में बिजली पोल खतरनाक हाल में हैं। कई स्थानों पर लकड़ी के खंभेे  बदहाल स्थिति में हैं। अनेकों स्थानों पर झूलते बिजली के तार लोगों के लिए खतरा भी बने रहते हैं। ग्रामीण समय-समय पर बिजली पोल बदलने की मांग शासन, प्रशासन और विभाग से करते रहते हैं, परंतु कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें