सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सोमेश्वर थाने में गोष्ठी आयोजित की गई। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि बाहरी प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों को जिले में प्रवेश करने से पूर्व 72 घंटे के समय की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही कमरा उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि होटल में प्रवेश करने वाले सभी पर्यटकों, होटल में काम करने वाले कर्मचारी मास्क पहनें। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और वाहन चालकों को निर्देशित किया कि मास्क पहनकर ही वाहन चलाएं।