फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की भूमिका अहम: कर्नल दहिया

Sat, 05 Nov 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एक वीरांगना को सम्मानित करते सेना के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व सैनिक देश की धरोहर हैं, राष्ट्र निर्माण में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की हर समस्या के निराकरण के प्रयास होंगे। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कार्यवाह कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया पूर्व सैनिक और वीर नारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में कई वरिष्ठ पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

छह पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। यहां नरसिंह मैदान में आयोजित सम्मेलन में अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों के कई पूर्व सैनिक और वीर नारियों ने शिरकत की। उद्घाटन करते हुए केआरसी के डिप्टी कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को देश की धरोहर बताया। कहा कि  सम्मेलनों के माध्यम से पूर्व और वर्तमान सैनिकों का मिलन होता है, साथ ही विचारों का आदान-प्रदान होता है। उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से मुलाकात भी की। यहां आयोजित मेडिकल कैंप में कई पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

उन्होंने 65 साल से ऊपर 47 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया। छह पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। पेंशन संबंधी समस्या के निराकरण के लिए स्टॉल लगाया गया था। सम्मेलन में पूर्व सैनिकों ने एक दूसरे से मुुलाकात कर पुरानी यादें ताजा की। ले. कर्नल देवेंद्र कुमार की देखरेख में आयोजित सम्मेलन में टीबीसी कर्नल नीरज सूद, एडम कमांडेंट कर्नल एस श्रीवास्तव, जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल जी राम मोहन, सूमे रघुवीर सिंह आदि सैन्य अधिकारियों ने भी पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनसे कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें