फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टनकपुर सेवा लगातार दूसरे दिन भी हुई स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज डिपो अल्मोड़ा में चालक, परिचालकों की कमी बरकरार है। चालकों की भारी कमी होने से आए दिन सेवाएं स्थगित हो रही हैं। बृहस्पतिवार को चालक न मिलने से रोडवेज की सुबह सात बजे की अल्मोड़ा-टनकपुर सेवा लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रही।
विज्ञापन

रोडवेज की बस न चलने से टनकपुर, हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें टैक्सियों में महंगा किराया देकर जाना पड़ा। त्योहारी सीजन में चालकों की कमी के चलते रोडवेज की सेवाएं आए दिन स्थगित हो रही हैं। इससे डिपो को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। चालकों की कमी के कारण रोडवेज की सेवाएं स्थगित हो रही है। इधर केमू की कई बसों का परमिट अभी भी सरेंडर हैं। इसके चलते अल्मोड़ा-मौलेखाल, खेती, चंपावत समेत रानीखेत-अल्मोड़ा-चंपावत रूटों पर केमू बसों का संचालन भी बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें