फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े रूटों पर रोडवेज की सेवाएं शुरू की जाएं

Fri, 24 Mar 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रोडवेज बसों की कमी से यात्री रहे परेशान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में कर्मचारियों ने डिपो प्रबंधक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। वक्ताओं का कहना था कि पूर्व में किए गए द्विपक्षीय समझौते के बाद भी डिपो प्रबंधक द्वारा मनमाने ढंग से कर्मचारियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने समय रहते मांग पत्रों का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

    प्रांतीय पदाधिकारी उमेश चंद्र भट्ट और मंडलीय पदाधिकारी भरत लाल की मौजूदगी में हुई बैठक में डिपो कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि डिपो प्रबंधक ने संगठन से माह फरवरी के अंतिम सप्ताह में डिपो में वाहनों की धुलाई के लिए कार वासर लगवाने की बात कही थी लेकिन एक माह बाद भी कार वासर नहीं लगवाया गया। इधर, बैठक के बाद कर्मचारियों ने परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक को 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी भेजा। इसमें पर्वतीय क्षेत्रों में बंद पड़ी सेवाओं को दोबारा शुरू करने, संविदा और बाहरी स्रोत के चालक परिचालकों और कार्यशाला कर्मचारियों को 15 हजार प्रतिमाह वेतन देने आदि की मांग की है। बैठक में प्रेम सिंह बिरोड़िया, गोपाल दत्त जोशी, आनंदी शुक्ला, भगवती नेगी, गिरीश चंद्र, रमेश लोहनी, राकेश कुमार, सुरेश जोशी आदि शामिल रहे। अध्यक्षता डिपो अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी और संचालन राम दत्त पपनै ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें