अल्मोड़ा। रोडवेज की सुबह आठ बजे हल्द्वानी सेवा को विस्तारित करते हुए रविवार से इसका देहरादून को संचालन शुरू कर दिया है। पहले दिन इस बस को अल्मोड़ा स्टेशन से आठ यात्री मिले। यह बस सुबह छह बजे रवाना हुई। इधर कोरोनाकाल में यात्री नहीं मिलने से रोडवेज की दो सेवाएं स्थगित हो गई।
रोडवेज की दिन के ढाई बजे संचालित अल्मोड़ा-हल्द्वानी, साढ़े तीन बजे अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया ताकुला सेवाओं को रविवार को भी यात्री नहीं मिले, जिससे बसों का संचालन ठप रहा। इसके अलावा देहरादून की सुबह छह बजे की बस को सात, शाम छह बजे की बस को 10, दिल्ली की पहली सेवा को छह, दूसरी सेवा को 20, दिल्ली-अटपेसिया को छह, मासी बस को आठ, एक बजे बागेश्वर वाया ताकुला को 10, टनकपुर को नौ, सुबह छह बजे देहरादून को आठ, सुबह आठ बजे हरिद्वार को सात, सुबह छह बजे दिल्ली-अटपेसिया को छह यात्री मिले। इधर केमू की बसों को भी पूरी सीट क्षमता के साथ यात्री नहीं मिल रहे हैं। संवाद