फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने दिल्ली को दो और देहरादून को एक अतिरिक्त बस लगाई

Sat, 10 Nov 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
ोडवेज बस स्टेशन अल्मोड़ा में उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भैयादूज के बाद दीवाली में घर आए लोग अब अपने गंतव्य को लौटने लगे हैं। शनिवार को पहाड़ से काफी संख्या में नौकरीपेशा लोग, छात्र-छात्राएं दिल्ली, देहरादून, लखनऊ, गुरुग्राम, बरेली, कानपुर, जयपुर आदि स्थानों को लौटे। दिल्ली जाने वाली यात्रियों की संख्या सबसे अधिक थी। भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली को दो और देहरादून को एक अतिरिक्त सेवा लगाई। स्टेशनों में बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ मची रही।  
विज्ञापन

    
दिवाली त्योहार मनाने के बाद नौकरी पेशा लोग तथा महानगरों में शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राएं अपने गंतव्य को लौटने लगे हैं। शनिवार को काफी संख्या में लोग महानगरों को लौटे। नगर के केमू, रोडवेज स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बस स्टेशनों में बसों में सीट पाने को यात्रियों में होड़ मची रही। रोडवेज स्टेशन में सबसे अधिक यात्रियों की भीड़ उमड़ी। जिसमें दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा थी।    
   
रोडवेज स्टेशन प्रभारी केसी जोशी ने बताया कि  रोडवेज की दिल्ली को आठ और देहरादून को तीन सामान्य सेवाएं चली। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शनिवार को दिल्ली को रोडवेज की दो और देहरादून को एक अतिरिक्त सेवाएं संचालित की गई।     
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें