फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज कर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम डिपो अल्मोड़ा के कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने वेतन का भुगतान नहीं होने पर निगम प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री राजकुमार टम्टा ने बताया कि डिपो में तैनात कर्मचारियों को दिसंबर और जनवरी माह का वेतन नहीं मिला है। दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्हें बच्चों की स्कूल फीस, बैंक की लोन किश्त चुकाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारी किराये के मकान में रहते हैं। वेतन न मिलने से वह मकान का किराया भी नहीं चुका पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी करते हैं, लेकिन उन्हें समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। इस कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। यदि दो माह का वेतन जल्द नहीं मिला तो परिषद के आह्वान पर कर्मचारी आठ फरवरी से बाहों में काली पट्टी बांधकर निगम प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। यदि इसके बाद भी वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें