अल्मोड़ा डिपो से टनकपुर, दिल्ली, देहरादून रूट पर हर रोज 30 बसों का संचालन होता है, इनमें 4000 से अधिक यात्री सफर करते हैं। अल्मोड़ा डिपो के बेड़े में शामिल 23 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेज दिया गया है। शनिवार को ये बस चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हुईं और यात्रियों को इनके लिए भटकना पड़ा। यात्रियों ने टैक्सी स्टैंड और केमू स्टेशन का रुख किया। केमू की भी अधिकांश बस चुनाव ड्यूटी में जाने से यात्री टैक्सी में धक्के खाने के लिए मजबूर हुए। संवाद
टैक्सियों का सीमित संख्या में हुआ संचालन
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव के लिए 315 से अधिक टैक्सी वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। ऐसे में जिले की सड़कों पर सीमित संख्या में टैक्सी का संचालन हो रहा है। रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्री टैक्सी स्टैंड पहुंचे, लेकिन हल्द्वानी सहित आंतरिक रूटों पर इनका कम संचालन होने से यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
Iबस न मिलने से दिक्कत हुई। सुबह से रोडवेज स्टेशन में बस का इंतजार किया। बस नहीं पहुंची तो टैक्सी स्टैंड आना पड़ा।
-विमला आर्या, मंडलसेरा। I
I
I
Iकिसी तरह टैक्सी से हल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुंची। सुबह से ही बस का इंतजार किया, लेकिन राहत नहीं मिली। अब आगे के सफर के लिए टैक्सी का सहारा लेना पड़ेगा। -धरम सिंह कार्की, कमेड़ीछीना।I
Iबसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। फिलहाल बसों की कमी हुई है। चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद हालात सामान्य होंगे। -विजय तिवारी, एआरएम, अल्मोड़ा डिपो। I