फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों के चक्के रहे जाम

Thu, 30 Apr 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 रोड सेफ्टी बिल के विरोध में रोडवेज कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण बसों का संचालन ठप रहा। इससे यात्री परेशान रहे। यात्री केमू की बसों और टैक्सियों के जरिये गंतव्य तक पहुंचे।  कर्मचारियों ने रोडवेज स्टेशन परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


रोडवेज स्टेशन परिसर में कर्मचारियों की हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे रोड सेफ्टी बिल का विरोध किया। उन्होंने निगम की हालत पर चिंता जताई। डिपो के लिए 20 नई बसें देने की मांग की। उन्होंने कहा कि डिपो में स्पेयर पार्ट्स की कमी होने के साथ ही चालकों का अभाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि निजी एजेंसियों को ड्राइविंग टेस्ट प्रमाण पत्र और वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के अधिकार नहीं दिए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी बिल को किसी भी हालत में लागू नहीं होने दिया जाएगा।  मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट और संचालन मोर्चा के महामंत्री उमेश चंद्र भट्ट ने किया। सभा में अशोक शर्मा, मोहन राम, प्रेम सिंह बिरौड़िया, रमेश जोशी, कोमल कुमार, राम दत्त पपनै, अनूप जोशी, केडी सनवाल, चंदनी पांडे, आनंदी, भगवती नेगी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें