फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर क्षेत्र में दो करोड़ से अधिक की लागत से सुधरेंगी सड़कें

Sun, 05 Apr 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्माेड़ा। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जागेश्वर क्षेत्र की मकड़ाउ-दशौला और बसोलीखान-चमतोला सड़कों के दो करोड़ से अधिक की लागत से दिन बहरेंगे। शासन से दोनों सड़कों पर छह किमी दायरे में सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए बजट अवमुक्त हो चुका है। सड़क की दशा सुधरने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों की यात्रा सुगम होगी। वहीं आवाजाही के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।
जागेश्वर में एक करोड़ छह लाख से मकड़ाउ-दशौला सड़क पर 2.5 किमी और बसोलीखान-चमतोला सड़क पर 3.50 किमी का एक करोड़ इक्कीस लाख रुपये में सुधारीकरण होंगे। लोनिवि हादसों को दावत दे रही इन सड़कों को दो करोड़ 27 लाख रुपये से सुधारेगा। सड़कों पर डामर उखड़ने से कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कई स्थानोंं पर सड़क की सुरक्षा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। ऐसे में चार से अधिक गांवों को जोड़ने वाले इन सड़कों पर लोग खतरे के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं। राहत भरी खबर है कि जल्द सड़क ठीक होने पर यात्रियों और पर्यटकों का सफर सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।

कोट

- दोनों सड़कों पर छह किमी क्षेत्र में सुधारीकरण के लिए शासन से बजट जारी हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू किया जाएगा।

- आलोक कुमार ओली, एई, लोनिवि निर्माण खंड, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें