फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाली का दंश झेल रही है द्वाराहाट तहसील की सड़कें 

Sun, 21 Apr 2019 11:08 PM IST
दीपक नेगी  अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
इस हालत में है द्वाराहाट-सुरईखेत मोटर मार्ग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
द्वाराहाट तहसील में कई सड़कें बदहाली का दंश झेल रही हैं। सड़कों की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। द्वाराहाट-सुरईखेत सड़क किमी सात से 18 तक पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन


द्वाराहाट-सुरईखेत मोटर मार्ग क्षेत्र का मुख्य मोटर मार्ग है। यह सड़क लंबे से डामरीकरण की बाट जोह रही है। जगह-जगह पर गड्ढे बने होने से इस पर कई वाहन दुर्घटनाएं तक हो चुकी हैं। जालीखान से सुंदरखाल तकुल्टी मोटर मार्ग पर भी अभी तक डामरीकरण नहीं हो सका है। इस रोड पर पेंच वर्क के नाम पर भी खाना पूर्ति की जाती रही है। हल्की बारिश में पूरी सड़क तालाब का रूप धारण कर लेती है।
द्वाराहाट-दूनागिरि मोटर मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। महीनों पूर्व दुधोली के पास टूटी सड़क आज तक ठीक नहीं हुई। खोलियाबांज-कुकुछीना तक रोड भी गड्ढों से पटी पड़ी है। 2009 में स्वीकृत बयेला-नाड-फल्द्वाडी मोटर मार्ग का लंबे प्रयासों बाद विगत 11 जनवरी को टेंडर हुआ।  सात मार्च 2019 को उद्घाटन किया गया। तबसे अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। कोटिला-गवाड़, तया-तल्ली बिठोली मार्गों का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो सका है। विधायक महेश नेगी का कहना है कि आचार संहिता के बाद मार्गों का सुधारीकरण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें