फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के मलबे से पेयजल योजना का स्रोत बंद

Mon, 27 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जैंती-पीपली मोटर मार्ग में सुधारीकरण कार्य के मलबे से सैनोली ग्राम पंयायत को बनी पेयजल योजना का स्रोत बंद हो गया है। इस कारण संबंधित योजना में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। गांव में छह माह से पानी संकट बना है। इधर गर्मी के दस्तक देते ही पानी का संकट और भी गहराने के आसार है।
विज्ञापन


इन दिनों जैंती-पीपली मोटर मार्ग में सुधारीकरण का काम चल रहा है। सड़क के मलबे से सैनोली ग्राम पंचायत को बनी पेयजल योजना के स्रोत बंद हो गया है। इस कारण पेयजल योजना में पिछले छह महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। गांव में पेयजल संकट होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण किसी तरह नौले से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे हैं। गर्मी की दस्तक देने और इस बार बारिश कम होने के कारण नौले के स्रोत में भी पानी सूख कर कम हो गया है। नौले में पानी के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ लग रही है। काफी इतंजार करने के बाद भी ग्रामीणों को जरूरत के मुताबिक पेयजल नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का अधिकांश समय परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही बर्बाद हो रहा है। सैनोली के प्रधान कुंवर सिंह ने बताया कि इस संबंध में निर्माणाधीन एजेंसी को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक पेयजल स्रोत से मलबा नहीं हटाया गया है। मलबा नहीं हटने से पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें