फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वोट भी नहीं देंगे

Mon, 26 Dec 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हवालबाग ब्लॉक के माल गांव के ग्रामीणों ने अधूरे पड़े क्वारब-पेटशाल मोटर मार्ग का काम पूरा करने और स्व. शेरदा अनपढ़ लिंक रोड में निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर 2017 के चुनाव का बहिष्कार करने और आमरण अनशन शुरू की चेतावनी भी दी है। 
विज्ञापन


  ग्रामीणों का कहना है कि क्वारब-पेटशाल मोटर मार्ग पूरा नहीं होने और शेरदा अनपढ़ मोटर मार्ग में काम शुरू नहीं होने से क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं। गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना में घायल लोग और बुजुर्ग महिलाओं और अन्य को मुख्य मार्ग तक डोली में ले जाना पड़ता है। इसके अलावा रोजगार के लिए युवाओं को भी मजबूरन गांव से पलायन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि माल गांव में विद्युतीकरण भी दो भागों में बंटा हुआ है।

जिससे आधे गांव को बिजली अल्मोड़ा और आधे गांव को लमगड़ा ब्लॉक से मिलती है। जिससे गांव में हर रोज विद्युत आपूर्ति किसी न किसी कारण बाधित रहती है। जिसका प्रभाव बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने समस्याओं का चार दिन के भीतर निराकरण नहीं होने पर 2017 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान हंसी देवी, आनंद बिष्ट, चंदन लाल, विनोद बिष्ट, पंकज सिंह, संजय पांडे, विमल बिष्ट, रोशन राज, वीरेंद्र कुमार, प्रताप अधिकारी, मोनू कुमार, आनंद प्रसाद, रोहित तलाडिय़ा, रवि कुमार, सुंदर बिष्ट, पवन कुमार, मनोज बिष्ट, पंकज बिष्ट, गोविंद बिष्ट, पूरन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, शंकर सिंह आदि शामिल थेे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें