फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सही जवाब लिखने के बाद भी मिले कम नंबर

Thu, 07 Mar 2024 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आरटीआई में मांगी गई उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच में हुआ खुलासा
विज्ञापन


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आरटीआई के माध्यम से उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने के नियम ने खुद विवि की लापरवाही को उजागर करने का काम किया है। तीन महीने के भीतर 60 से अधिक विद्यार्थियों ने आरटीआई के तहत विश्वविद्यालय से उत्तर पुस्तिकाओं की मांग की है। विशेषज्ञों को जांच में दो उत्तरपुस्तिकाओं में खामी मिली। सवालों के सही जवाब लिखने के बाद भी परीक्षाफल में विद्यार्थियों को कम नंबर दिए गए हैं।
एसएसजे विवि की परीक्षा समिति ने विवि से संबद्ध परिसर और महाविद्यालय के विद्यार्थियों की अंकतालिका में विषयों के अंक नहीं जुड़ने और कम अंक मिलने की शिकायत पर उन्हें उत्तरपुस्तिका की प्रति और बी कॉपी देने का निर्णय लिया है। विद्यार्थी स्वयं उत्तरपुस्तिका की जांच कर इसका आकलन कर सकते हैं। तीन महीने के भीतर विवि के परीक्षा नियंत्रक विभाग से 60 विद्यार्थियों ने अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्टि जताते हुए उत्तरपुस्तिका की प्रति के लिए आवेदन किया है। जब इन पुस्तिकाओं की दोबारा जांच हुई तो विवि प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई। सही जवाब लिखने के बाद भी दो विद्यार्थियों कम अंक दे दिए गए। आननफानन समिति ने दोनों विद्यार्थियों की अंकतालिकाओं में सुधार कर इन्हें विवि की वेबसाइट पर अपलोड करना पड़ा है। संवाद
विज्ञापन



बीपीएल कार्ड धारक विद्यार्थी निशुल्क करेंगे आवेदन

अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में पढ़ रहे बीपीएल कार्ड धारक विद्यार्थियों को आरटीआई के तहत निशुल्क सुविधा मिलेगी। चाहे उत्तर पुस्तिका की प्रति हो या बी पुस्तिका की प्रति उन्हें आवेदन पत्र के साथ केवल प्रवेश पत्र, अंकतालिका, आईडीकार्ड, आधार कार्ड की छाया प्रति संलग्न करनी होगी।
विज्ञापन




कोट-परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी आरटीआई के तहत उत्तरपुस्तिका की मांग करे सकते हैं। अभी तक परीक्षा समिति को 60 आवेदन प्राप्त हुए। दो उत्तरपुस्तिकाओं में विद्यार्थियों को कम अंक मिले थे, इसमें सुधार किया गया है।

डॉ. मुकेश सामंत, परिक्षा नियंत्रक, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें