विधायक चंदन राम दास ने एकीकृत आजीविका परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की ओर से संचालित कार्यों की समीक्षा की। विधायक दास ने कहा कि परियोजना के अंतर्गत स्वायत्त सहकारिताओं के माध्यम से ग्रामीण किसानों की व्यावसायिक समझ का विकास करते हुए उन्हें आयवर्द्धक गतिविधियों से जोड़कर सराहनीय काम किया है।
उन्होंने परियोजना के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में किसानों के स्थानीय उत्पादों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए छोटे संग्रहण केेंद्र खोलने का सुझाव दिया। प्रभागीय परियोजना प्रबंधक धमेंद्र पांडे ने परियोजना की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि बैजनाथ और दिव्येश्वरी आजीविका संघों द्वारा अकेले दूूध का विपणन कर वित्तीय वर्ष 2016 -17 में 24 लाख रुपये का व्यवसाय कर एक लाख 15 हजार रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक, मदन मेहरा, परियोजना सहायक वीरेंद्र गुसांई, सोहन सिंह, प्रकाश जोशी और गोविंद प्रसाद आदि थे।