फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व बढ़ाएंगे, पर नहीं होगा उत्पीड़न : कर्नाटक

Mon, 21 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस और युवा संगठन की ओर से हुए कार्यक्रम में कर सलाहाकार समिति के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक का स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से राज्य के विकास में जुटने को कहा। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनका जोर राजस्व बढ़ाने पर है
विज्ञापन


परंतु व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। श्री कर्नाटक ने कहा कि चौखुटिया से उनका पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने युवाओं को प्रदेश और देश की असली ताकत बताते हुए कहा कि उनके द्वारा मिलने वाली उर्जा से प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर बढ़ेगा।

इस मौके पर लोगों ने उन्हें व्यापार और मनोरंजन कर संबंधी समस्याओं से अवगत कराते हुए पंजीकरण आदि की प्रक्रिया को सरल बनाने की बात कही। वहां युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष दीपक नेगी, दिनेश नेगी, बिट्टू साह, राजेंद्र कांडपाल, महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश, मनीष जोशी, कैलाश गिरी, अजय कुमार, दीपक गिरी, उमेश जोशी, सुरेश कांडपाल, शंकर राम, संजय कुमार, भरत कुमार, मोहन, गोपाल सिंह, नंदन सिंह सहित भारी संख्या में युवा मौजूद थे।
विज्ञापन


बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री कर्नाटक ने कहा कि प्रदेश में कर प्रणाली के सरलीकरण के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकतम व्यापारियों का पंजीकरण कराने और इसको लेकर उनमें व्याप्त भय को दूर करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।  कहा कि चौखुटिया में अधिकारी जनवरी दूसरे सप्ताह में शिविर लगाएंगे। राजस्व को 54 सौ करोड़ से बढ़ाकर 62 सौ करोड़ करने का लक्ष्य रखा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें