फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर लौटे और लालच में करने लगे चरस तस्करी

विज्ञापन
चरस के साथ गिरफ्तार चरस तस्करी के आरोपी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं परिक्षेत्र की एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स और अल्मोड़ा पुलिस टीम ने लोधिया बैरियर के पास बाइक सवार दो युवकों के पास से 3.523 किलो चरस बरामद की है। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। मौका देख एक अन्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी सीज कर दी गई। गिरफ्तार किए गए युवक लॉकडाउन में घर लौटै थे और अधिक रुपये कमाने के लालच में उन्होंने तस्करी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात कुमाऊं परिक्षेत्र की एंटी ड्रग टास्क फोर्स और अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने लोधिया बैरियर के पास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बुलेट (यूके15बी5487) को रोककर तलाशी ली। चेकिंग में बुलेट सवार बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील अंतर्गत ग्राम सौराग निवासी पवन सिंह दानू (23) और प्रताप राम (27) के पास से 3.523 किलो ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि चरस की कीमत लगभग तीन लाख 50 हजार रुपये है। बाइक में तीन लोग सवार थे। तीसरा आरोपी ग्राम सौराग कपकोट बागेश्वर निवासी दीवान सिंह दानू (35) अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पवन और प्रताप दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। लॉकडाउन में लौटे थे, अधिक धन कमाने के लालच में चरस की तस्करी कर रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा-8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी बाइक भी सीज कर दी गई। पुलिस टीम में सीओ वीर सिंह समेत एसआई मोहन सिंह, एसआई सौरभ कुमार, कांस्टेबल खुशाल सिंह, गिरफ्तारी टीम में एसटीएफ उत्तराखंड के एसआई केजी मठपाल, कांस्टेबल मनमोहन सिह, प्रमोद सिंह रौतेला, संजय कुमार, नवीन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें