कफड़ा में क्रास कंट्री के विजेताओं को सम्मानित करते पुलिस के लोग।
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कफड़ा में एनसीसी कैप्टन हेम चंद्र कबडवाल ने स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक कुमुद रंजन के सहयोग से छात्र छात्राओं की अंडर-17 और अंडर-19 क्रॉस कंट्री का आयोजन किया। अंडर-17 में हिमानी राणा, अभय नेगी प्रथम, मेघा, नीरज द्वितीय, कामिनी और चंदन तृतीय रहे। अंडर-19 में लता, गौरव प्रथम, संगीता, प्रदीप सिंह द्वितीय और दिव्या और मनीष नेगी तृतीय रहे।
अव्वल प्रतिभागियों को मेडल, ट्रैक सूट दिए गए। इसके अलावा प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 2350 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये भी प्रदान किए गए। 100-100 रुपये सांत्वना पुरस्कार के रूप में भी दिए गए। यहां जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शैलेंद्र रावत, दीपक कबडवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेलवाल आदि उपस्थित थे।
उधर पुलिस की तरफ से एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर क्रॉस कंट्री, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष द्वाराहाट गौरव जोशी द्वारा स्थानीय अध्यापकों के साथ समन्वय स्थापित किया गया। क्रॉस कंट्री में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।