फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षकों को मिले पुनरीक्षित ग्रेड-पे

Tue, 16 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षकों की पालिका सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को पुनरीक्षित ग्रेड-पे  दिलाने के लिए न्यायालय की शरण ली जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि जिन सेवानिवृत्त शिक्षकों को पुनरीक्षित वेतनमान नहीं मिल पाया है। उनके लिए शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन


 इसके बाद भी समस्या हल नहीं हुई तो न्यायालय की शरण भी ली जाएगी। तय हुआ कि आगामी बैठक 21 फरवरी को पुन: 11 बजे से पालिका सभागार में होगी। जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर बागेश्वर के सेवानिवृत्त शिक्षक बाला दत्त तिवारी और केवलानंद जोशी को शाल ओढ़ाकर सम्मानत किया गया।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बची सिंह बिष्ट, नाथू राम पांडे, भगवत बिष्ट, गोविंद बल्लभ जोशी, नंदन बिष्ट, जमन सिंह देवड़ी, देवीदत्त लखचौरा, हरीश चंद्र दुर्गापाल, जनार्दन सनवाल, शीला जोशी, सुशीला चौधरी, माहेश्वरी जोशी, गोपाल सिंह, पदम सिंह, नंदन राम, भगवत बिष्ट, अनी राम आर्या, बहादुर सिंह, लक्ष्मण सिंह हर सिंह देवड़ी, रमेश उप्रेती, खीम चंद्र, विद्या गुरुरानी, पूरन सिंह, लाल सिंह अधिकारी, लीला खोलिया, गोविंद बल्लभ जोशी, नंद किशोर, लक्ष्मण सिंह, सरोज जगाती, सुनयना मेहरा, राजेंद्र प्रसाद जोशी, गुसाई सिंह मेहता, प्रेमानंद शास्त्री, चंद्रा जोशी, मीना पांडे, इंद्र चम्यालंआदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें