फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पालिका कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Jun 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित देयकों के भुगतान की मांग को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ पालिका परिषद का आंदोलन 21वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त कर्मचारी धरना स्थल पालिका गेट में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए उन्होंने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। वक्ताओं ने कहा कि पालिका प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मियों की सुध नहीं ले रहा है। पेंशन, ग्रेच्युटी आदि लंबित हैं।

बकाया भुगतान नहीं मिलने से वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बीमारी में धनाभाव के चलते उपचार कराने में भी असमर्थ हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर को मसूरी में निकाय अध्यक्षों के अधिवेशन में सेवानिवृत्त कर्मियों के अवशेष देयकों का भुगतान करने की घोषणा की थी, जो कि अब तक पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन


सरकार और पालिका प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। उन्होेंने मुख्यमंत्री से सेवानिवृत्त कर्मियों के अवशेष देयकों, पेंशन के भुगतान शीघ्र करने को कहा।

मांग की कि राज्य वित्त आयोग से प्राप्त होने वाली धनराशि में से दो फीसदी कटौती शासन स्तर पर कर पेंशन निधि खाते का गठन किया जाए, ताकि सेवानिवृत्त पर देयक समय से मिल सकें। कर्मचारियों ने पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुवन चंद्र लोहनी, महेश चंद्र आर्य, नवीन चंद्र गुरुरानी, नरेंद्र नाथ, भुवन चंद्र पंत, दीवान सिंह, पूरन लाल, रामू रामदास, गोपाल सिंह, रतिया, घसिटिया, सुरेशी, इंद्रा, शकुंतला, लक्ष्मी, मुन्नी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें