फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प विधानसभा में पारित कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की जिला कार्यकारिणी ने विधायक करन माहरा को ज्ञापन भेजकर विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प पारित कराने की मांग उठाई है। पदाधिकारियों ने कहा कि अक्तूबर 2005 के बाद 76772 कर्मचारी-शिक्षक नई पेंशन व्यवस्था के दायरे में आ चुके हैं और 403 कर्मचारी-शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस मांग पर अब सार्थक कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि नई पेंशन व्यवस्था से शिक्षक-कर्मचारी मानसिक अवसाद में हैं, जिस समय सबसे अधिक पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने का समय आता है उस वक्त वृद्धा अवस्था की पेंशन से भी कम पेंशन कर्मचारियों की आ रही है। विधायक माहरा ने आश्वासन दिया कि वह पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई में शिक्षक-कर्मचारियों के साथ हैं।
पहले भी उत्तराखंड विधानसभा मे यह मुद्दा उठाया है, आगे भी इस मुद्दे को उठाएंगे। ज्ञापन देने वालों मे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, मनोज पाठक, दिनेश भंडररी, चंद्र कुमार पपनै शामिल थे। इधर, जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने बताया कि इस मसले को लेकर शीघ्र ही सांसद अजय टम्टा को भी ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें