फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोड़ी में खतरे की जद में आया आवासीय भवन

विज्ञापन
चंपावत जिले के अमोड़ी में खतरे की जद में आया आवासीय भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर अमोड़ी में ऑलवेदर रोड कटिंग से ग्रामीण टीकाराम भट्ट का आवासीय भवन खतरे की जद मेें आ गया है। सोमवार को टीकाराम भट्ट ने डीएम ज्ञापन देकर को सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन


 ज्ञापन में उन्होंने शिवालय कंपनी पर मानकों से अधिक कटिंग करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से स्थलीय जांच कर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। कहा गया है कि कई बार कंपनी को सूचित किया गया है, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है । उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों से उन्हें रात में सोने में भी डर लग रहा है । उधर, शिवालया कंपनी के प्रतिनिधि रघुवीर यादव के अनुसार अमोड़ी में वर्तमान में कटिंग कार्य प्रगति में है। जो आवासीय मकान खतरे की जद में आ रहा है उसकी सुरक्षा के लिए दीवार बनाई जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें